अमेरिका में ‘टिकटॉक’ को प्लेस्टोर्स से हटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2025

अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ समय पहले शनिवार शाम इस ऐप को प्रमुख ऐप के स्टोर से हटा दिया गया है।

कानून के तहत टिकटॉक की मूल कंपनी बाइट डांस को प्लेटफॉर्म बेचने या फिर अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने के लिए कहा गया है। शनिवार शाम जब उपयोगकर्ताओं ने टिकटॉक खोला तो एक कंपनी की तरफ से एक ‘पॉप अप’ मैसेज आया, जिसमें लिखा था, “अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया गया है। इसका मतलब है कि दुर्भाग्य से आप अब टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।”

संदेश में लिखा था, “हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्ंरप ने संकेत दिया है कि वह पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे।” इस बीच, ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह वह टिकटॉकको रविवार के बाद भी काम करते रहने के लिए समय देने पर विचार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन