भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के लाल गेंद के अभ्यास को लेकर चिंतित नहीं हैं टिम पेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने मंगलवार को इस आशंका को खारिज कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिन्स सहित टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ दिसंबर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले लाल गेंद से अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलेगा। पूर्व कप्तान स्मिथ, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तथा तेज गेंदबाज कमिन्स, जोश हेजलवुड और जेम्स पैटिनसन अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आईपीएल 10 नवंबर को समाप्त होगा जबकि आस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता शैफील्ड शील्ड इस सप्ताहांत एडिलेड में शुरू हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची