विकेट के पीछे से रोहित शर्मा को लगातार छेड़ते रहे टिम पेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

 मेलबर्न। पर्थ टेस्ट में विराट कोहली के साथ टिम पेन का मजाक खूब चर्चा में रहा था लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को छेड़ना जारी रखा और इस बार उनके निशाने पर रोहित शर्मा थे। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र के खेल के दौरान पेन अपने साथी आरोन फिंच से बात कर रहे थे कि अगर रोहित एमसीजी पर छक्का जड़ता है तो वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ जाएंगे। उनकी यह बातचीत स्टंप माइक्रोफोन ने पकड़ ली थी। 

यह भी पढ़ें: पुजारा ने जड़ा टेस्ट करियर का 17वां शतक, भारत की स्थिति मजबूत

वह इसके बाद भी नहीं रूके। उन्होंने कहा, ‘‘तुम लगभग हर टीम की तरफ से खेल चुके हो न।’’ फिंच ने जवाब दिया ‘‘बेंगलूर को छोड़कर।’’ पेन ने सवालिया अंदाज में पूछा ‘‘बेंगलूर को छोड़कर?’’ पर्थ टेस्ट मैच में पेन और कोहली के बीच तीखी बहस हो गयी थी और एक बार अंपायरों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला