इसको शिवसेना की भाषा में प्रसाद देने का टाइम आ गया है, मंत्री ने कुणाल कामरा को दी धमकी

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर अपने नए पैरोडी गाने को लेकर स्टैंड-अप कलाकार कुणाल कामरा पर गुरुवार को निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं और अब उन्हें प्रसाद देने का समय आ गया है। शिवसेना नेता ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कुणाल कामरा पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुप्रीम कोर्ट सहित प्रमुख हस्तियों के बारे में बार-बार आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि सहिष्णुता का समय समाप्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें: अब कुणाल कामरा ने उड़ाया पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मज़ाक? कॉमेडियन को फिर से तलब किया गया, विपक्ष ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए

देसाई ने यह भी घोषणा की कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कामरा के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई का वादा किया है, और कलाकार से आगे आकर शिवसैनिकों का सामना करने का आग्रह किया है। देसाई ने चेतावनी दी अगर कामरा में हिम्मत है तो उसे सामने आकर हमारा सामना करना चाहिए। हम सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस उसे ढूंढ़ ले, चाहे वह कहीं भी छिपा हो।

प्रमुख खबरें

अंपायर Parashar Joshi करेंगे Sheffield Shield में अंपायरिंग, BCCI और CA का बड़ा फैसला

Asian Para Games में Srishti Arora ने 10m Air Pistol में Bronze Medal जीता

NSUI नेता Ritu Barala पर हमले को लेकर Congress ने Jaipur में Zero FIR की मांग की

घर पर सैलून जैसा निखार पाने के लिए सोने से पहले अपनाएं यह Night Foot Care