PM Modi की Israel यात्रा और Iran Attack की Timing, राजदूत ने खोला बड़ा राज़

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2026

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी में हुई यात्रा समाप्त होने के दो दिन बाद मंजूरी दी थी। उन्होंने हमले के समय और प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बीच संबंध को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज कर दिया। अजार ने स्पष्ट किया कि जब मोदी ने 25-26 फरवरी को इजरायल का दौरा किया था, तब क्षेत्र में स्थिति पहले से ही अस्थिर थी और हमले का अवसर प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही मिला। राजदूत अजार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले ही यह स्पष्ट था कि हमारे क्षेत्र में स्थिति बेहद अस्थिर है। हमले के फैसले की बात करें तो, प्रधानमंत्री मोदी के जाने के बाद ही कार्रवाई का अवसर मिला। कैबिनेट ने ऑपरेशन को मंजूरी देने का फैसला उसके दो दिन बाद लिया। 

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel War: तेहरान एयरपोर्ट पर इजराइली हमला, Ali Khamenei का विमान तबाह करने का दावा

कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी तनाव बढ़ने, शत्रुता के प्रकोप और पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष के स्पष्ट खतरे के समय मोदी की इज़राइल यात्रा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करती है। जयराम रमेश ने कहा पिछले कुछ महीनों में उनकी सैन्य तैयारियों को देखते हुए इस हमले की पूरी उम्मीद थी। फिर भी मोदी जी ने इजराइल जाने का फैसला किया, जहां उन्होंने नैतिक रूप से घोर कायरता का प्रदर्शन किया। उन्होंने घोषणा की कि भारत इजराइल के साथ खड़ा है और ऐसा कहने के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला। इजराइल की यह यात्रा शर्मनाक थी और मोदी जी के दो ‘अच्छे दोस्तों’ द्वारा शुरू किए गए युद्ध के आलोक में तो यह और भी शर्मनाक है।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प