टीना डाबी कर रही हैं प्रदीप गवांडे से शादी, अपने पति की जाति को लेकर कही के बात

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

IAS टीना डाबी पिछले कुछ दिनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे से सगाई कर ली है और दोनों 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधन में बंधने वाले हैं। 1 साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 9 नवंबर 2021 को टीना के जन्मदिन पर भी दोनों साथ दिखाई दिए थे। दोनों के साथ का एक वीडियो टीना की दोस्त डॉ उषा धामू ने साझा किया है।

टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि तलाक का अनुभव कितना दर्द भरा था और वह इसे कैसे उभर कर बाहर आईं। इंटरव्यू में टीना डाबी ने अपने पति प्रदीप गवांडे के बारे में भी बताय। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि प्रदीप गवांडे की जाति को लेकर उनके परिवार का क्या मानना है। टीना डाबी इंटरव्यू में बताती हैं, परिवार में सभी खुश हैं। वह (प्रदीप गवांडे) मेरी तरह SC समुदाय से हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रदीप की तरह ही मेरी मां भी मराठी हैं। मेरी मां और वे एक ही कास्ट के हैं।

आपको बताते चलें कि यह टीना की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने IAS अतहर आमिर खान से शादी की थी। लेकिन वह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और 2 सालों में ही टूट गई। अब एक बार फिर टीना डाबी राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रदीप गवांडे के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। दोनों 20 अप्रैल को शादी के बंधन में  बंधने जा रहे हैं। बता दें टीना डाबी की यह दूसरी शादी है,  वहीं प्रदीप गवांडे की ये पहली शादी है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर