Tipra Motha के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने शाह से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को यहां राजकीय अतिथि गृह में टिपरा मोठा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक अब भी जारी है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हैं। त्रिपुरा के पूर्व शासक परिवार के वंशज देबबर्मा लंबे समय से ‘तिप्रसा’ नाम से एक अलग राज्य बनाने की अपनी पार्टी की मांग के “संवैधानिक समाधान” का अनुरोध कर रहे हैं। टिपरा मोठा ने हाल ही में संपन्न 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में 13 सीटें जीती हैं।

प्रमुख खबरें

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश सिंह ने लिया जायजा

सपा-कांग्रेस ने बुंदेलखंड के युवाओं को तमंचे दिए, हमने तस्वीर बदली: योगी आदित्यनाथ

Punjab में AAP सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार Drug Addicts को सज़ा नहीं, मिला नई ज़िंदगी का मौका