Tips To Boost Immunity: कड़ाके की ठण्ड और कोरोना के खतरे से बचाव के आसान उपाय

By सूर्या मिश्रा | Jan 10, 2023

सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होना आम बात है, इस मौसम में सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रामक बीमारियां आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। कड़ाके की ठण्ड के साथ ही कोरोना का खतरा भी अभी बना हुआ है, दोनों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ से संबंधी कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के विषय में-

गर्म पानी और गर्म पेय पदार्थों का सेवन
गरम पानी पीने से सर्दी जुकाम और गले की खराश जैसी बीमारियां दूर रहती हैं, यह कोरोना संक्रमण से बचाव में भी सहायक है। ग्रीन टी, अदरक और दालचीनी का काढ़ा, हर्बल-टी, तुलसी, अदरक और काली मिर्च की चाय का संतुलित मात्रा में सेवन संक्रमण से बचाव में लाभदायक है।  

तुलसी स्टीम लें  
गरम पानी में तुलसी अर्क की कुछ बुँदे डालकर भाप लें, इससे आप मौसमी बीमारियों और कोरोना संक्रमण के खतरे से बचे रहेंगे। भाप सप्ताह में तीन से चार बार ले सकते हैं, यह सर्दी- जुकाम, खांसी और गले के इंफेक्शन में राहत देगा।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी