आई.ई.एस. का मतलब भारतीय इंजीनियरिंग सेवा है, जो भारतीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा सरकार के विभिन्न विभाग के तकनीकी एवं प्रबंधकीय कार्यों के निष्पादन और रख-रखाव के लिए सिविल सेवकों और अधिकारियों के पद पर अभ्यर्थियों की भर्ती करता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सबसे प्रतिष्ठित सरकारी विभागों जैसे- भारतीय रेलवे, सैन्य इंजीनियरिंग सेवाएं, केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाएं, दूरसंचार विभाग, केंद्रीय जल सेवा और अन्य अन्य विभागों के साथ जुड़कर काम करने का अवसर प्राप्त होता है। हर साल इस परीक्षा में लगभग 1 लाख छात्र भाग लेते हैं और केवल 0.5% छात्र ही यह परीक्षा उत्तीर्ण कर पाते हैं। इसलिए आई.ई.एस. 2018 के इच्छुक परिक्षार्थियों को पूर्ण सफलता के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन करना चाहिए।
इस परीक्षा के तहत तीन स्तरीय संयुक्त परीक्षाएं ली जाती हैं जो पांच चरण में होती हैं। साल 2018 में यह परीक्षा क्रमशः जनवरी, मई और नवंबर 2018 में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक चरण की परीक्षा का परिणाम अलग-अलग घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 8 जनवरी 2018 और मुख्य परीक्षा 14 मई 2018 को आयोजित की गई है। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अक्टूबर 2017 में होगी।
आई.ई.एस. परीक्षा
आई.ई.एस. 2018 परीक्षा के तहत पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके बाद परिक्षार्थियों का साक्षात्कार होता है। अधिक जानकारी नीचे दी गई है-
आई.ई.एस. परीक्षा का पैटर्न
आई.ई.एस. 2018 परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे की तालिका में सविस्तार है:
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा के चरण | प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा |
परीक्षा में पूछे जाने वाले पेपर | 4 |
प्रश्न प्रत्र के प्रकार | वैकल्पिक उत्तर और परंपरागत प्रकार |
परीक्षा की अवधि | विभिन्न परीक्षा पत्रों के लिए भिन्न-भिन्न |
परीक्षा की भाषा | अंग्रेजी |
आई.ई.एस. परीक्षा के पैटर्न संबंधी विशेष जानकारियां
नीचे की तालिका में IES Syllabus के बारे में जानकारी विस्तार से प्रदान की गई हैं-
चरण | पेपर 1 | प्रकार/p> | विषय | अवधि | अंक |
प्रारंभिक परीक्षा | पत्र - I | वस्तुनिष्ठ | सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता | 2 घंटे | 200 अंक |
| पेपर - 2 | वस्तुनिष्ठ | इंजीनियरिंग | 3 घंटे | 300 अंक |
मुख्य परीक्षा | पेपर -1 | पारंपरिक | पारंपरिक इंजीनियरिंग 1 | 3 घंटे | 300 अंक |
| पेपर - 2 | पारंपरिक | इंजीनियरिंग 2 | 3 घंटे | 300 अंक |
आई.ई.एस. परीक्षा संबंधी पाठ्यक्रम
आई.ई.एस. के तहत निम्न पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को चयनित किया जाता हैः-
सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग के लिए परीक्षा के प्रश्न प्रत्रों से संबंधित पाठ्यक्रम नीचे दिए गए विषयों से होंगे:-
आई.ई.एस. की परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
अभ्यर्थी निम्नलिखित युक्तियों की सहायता से परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं-
आई.ई.एस. परीक्षा के लिए उपयोगी ऑनलाइन वेबसाइट / पत्रिका
यू.पी.एस.सी. परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को समाचार पत्र, हाल की घटनाओं, पुराने प्रश्न पत्र एवं पुस्तकों का अध्ययन करना जरूरी है। यू.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी करते समय आप इन ऑनलाइन संसाधनों की सहायता ले सकते हैं।
परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें:
Source: Collegedunia (यह आलेख कॉलेजदुनिया.कॉम ने प्रभासाक्षी के लिए विशेष रूप से लिखा है)