नींद लाने के नुस्खे (व्यंग्य)

By संतोष उत्सुक | Feb 18, 2025

नकली बुद्धि का युग है लेकिन जब नींद चाहिए तो असली ही चाहिए। नींद तो बड़ी साहिबा की तरह है आराम से आती नहीं। बड़े जतन किए जाते हैं। सलाहों में तकनीक की अति हो गई है। एक से एक माहिर उपलब्ध हैं। उधर नींद को देख लो, रिक्शा वाला थककर गंदे नाले के पड़ोस में रिक्शा पर सुस्ताते हुए रिक्शा पर टेढ़ा हो जाता है। मेहनत से आई थकान उसे नींद की आगोश में ले जाती है।  

इसे भी पढ़ें: औकात की बात (व्यंग्य)

एक और समझदार ने सुझाया कि सोने से तीन घंटे पहले खाना खा लें, सोने से एक घंटा पहले फोन छोड़ दें। जिन्हें खाना खाकर, बिस्तर पर अधलेटा हो, फोन देखते देखते बढ़िया नींद आती रही हो उन्हें ऐसा करने की क्या ज़रूरत है। नींद आने के रास्ते में सही खानपान का बड़ा रोल बताया जा रहा है। कुछ नींद विशेषज्ञ कहते हैं कि जो व्यस्क सुबह टार्ट चेरी जूस पीते हैं उन्हें नींद की दवा का सेवन करने वालों से बेहतर नींद आती है। सोने से दो घंटे पहले लगभग ढाई सौ ग्राम कच्चे मांस की स्टिक्स और टमाटर, सोने से एक घंटा पहले दो किवी फल और पूरे दिन में एक तिहाई कप अखरोट खाना अच्छी नींद लाने में सहायक हो सकता है। चावल, जई, क्रैनबेरी, सूरजमुखी बीज, बादाम, पिस्ता और मशरूम भी नींद में मदद कर सकते हैं। इन्हें पता नहीं कि नींद की गोली खाना, सस्ता, कम परिश्रम वाला और ज्यादा आरामदायक उपाय है।  

लगता है नींद लाने के लिए इनके पास बढ़िया तरीके नहीं हैं। हमारे पास हैं। जैसे अगले चुनाव में मुफ्त में लाभ देने वाली योजनाएं बताकर, जातपात, सम्प्रदाय, धर्म, क्षेत्रवाद से सम्बंधित मधुर गीत सुनाकर वोटरों को रिझाकर सुलाए रखें ताकि वे पांच साल तक सोते रहें । इससे सफल फार्मूला क्या हो सकता है।

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: Argentina Fans को झटका! Jordan के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे Superstar Lionel Messi

जन्म की तारीख बताती है आपकी Personality, इस खास Astro-Science से जानें भविष्य के संकेत

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर