Fashion Tips: छोटे कद की लड़कियां पहनना चाहती हैं बोल्ड प्रिंट, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज

By मिताली जैन | Apr 20, 2025

बोल्ड प्रिंट्स आपके लुक को एकदम से निखार सकते हैं। लेकिन अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि ये पैटर्न आपको ढक सकते हैं। लेकिन छोटी हाइट का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप ब्राइट और मज़ेदार प्रिंट्स से खुद को दूर रखें। बस जरूरत होती है सही स्टाइलिंग की। एक परफेक्ट स्टाइलिंग के साथ, ये बोल्ड प्रिंट्स आपको ज़्यादा लंबा, कॉन्फिडेंट और ट्रेंडी भी दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: हर मौसम में शीशे की तरह चमकेगी आपकी स्किन, घर पर ऐसे बनाएं जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर

छोटे या मीडियम साइज के बोल्ड प्रिंट चुनें

अगर आप बोल्ड प्रिंट्स पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आपको इसके साइज पर ध्यान देना चाहिए। बहुत बड़े प्रिंट्स देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन छोटे कद पर ये भारी लग सकते हैं। ऐसे में छोटे या मीडियम साइज़ के बोल्ड प्रिंट्स पहनें। ये स्टाइलिश भी लगते हैं और शरीर पर हावी भी नहीं होते। इसलिए, बहुत बड़े फ्लोरल प्रिंट की बजाय थोड़ा छोटे फ्लोरल प्रिंट्स चुनें, जो कॉन्ट्रास्ट कलर में हों और सॉलिड बैकग्राउंड पर हों।

वर्टिकल हो प्रिंट्स 

अगर आप बोल्ड प्रिंट में भी अपनी हाइट को लंबा दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में वर्टिकल प्रिंट्स को चुनें। ऊपर से नीचे जाने वाले लाइन वाले प्रिंट्स जैसे वर्टिकल स्ट्राइप्स आपको लंबा दिखाते हैं। वर्टिकल प्रिंट वाला कुर्ती-पैंट सेट या को-ऑर्ड सेट पहनना परफेक्ट रहेगा।

फिटेड या स्ट्रक्चर्ड हो आउटफिट्स

यह एक बेहद ही छोटा लेकिन अच्छा तरीका है बोल्ड प्रिंट्स में लंबा नजर आने का। ध्यान रखें कि बोल्ड प्रिंट्स वैसे ही ध्यान खींचते हैं। अगर कपड़ा बहुत ढीला या बहता हुआ हो, तो लुक बिगड़ सकता है। इसलिए फिटिंग वाले टॉप्स, बेल्ट वाली ड्रेस या स्ट्रेट फिट बॉटम्स पहनें ताकि बैलेंस बना रहे।

प्रिंट की जगह पर दें ध्यान

कुछ ड्रेस में प्रिंट नीचे की ओर ज्यादा होता है या रैंडम फैला होता है। ऐसे कपड़े चुनें जिनमें प्रिंट बॉडी को फ्लैटर करे, जैसे कंधों के पास हल्का प्रिंट और नीचे डार्क।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है