Health Care: सर्दियों में शिशु की आँखों में सूजन के कारण और दूर करने के घरेलू उपाय जानें

By सूर्या मिश्रा | Jan 11, 2023

आँखे शरीर का सबसे कोमल हिस्सा है और बात अगर छोटे शिशु की आँखों की हो तब तो माता-पिता की परेशानी बढ़ जाती है। ठण्ड के मौसम में शिशु की आँखों से पानी आना और सूजन एक सामान्य समस्या है जो अधिकांश शिशुओं में देखी जा सकती है। इसका कारण एलर्जी, ठण्ड लगना और गन्दगी हो सकती है। शिशु की आँखों को गंदे हाथों से छूना भी आँखों के इंफेक्शन का कारण हो सकता है। अगर घर में कोई पालतू जानवर है तो उसके इफेक्शन से शिशु की आँखों में सूजन हो सकती है। आइये जानते है शिशुओं की आँखों में सर्दियों के मौसम में सूजन और संक्रमण के क्या कारण हो सकते हैं-  
 
सर्दियों में शिशु की आँखों में सूजन का कारण
जन्म के समय शिशु की आँख में सामान्य सूजन होती है जो समय के साथ धीरे-धीरे कम होती है। सर्दियों के प्रभाव से शिशु की आँखे लालिमायुक्त और सूज जाती है जिससे शिशु असहज हो जाता है। ठण्ड से बचाने के लिए शिशु को रोज नहलाया नहीं जाता है जिससे गन्दगी के कारण आँखों में संक्रमण होता है। ब्लॉक टियर डक्ट्स भी इसका कारण हो सकता है ब्लॉक टियर डक्ट्स एक प्रकार का बैक्टीरियल संक्रमण है। किसी चीज से एलर्जी भी शिशु की आँखों में संक्रमण का कारण हो सकती है। कम तापमान के कारण भी शिशु की आँखे संक्रमित हो जाती है।

शिशु की आँखों में सूजन के प्रकार
यदि शिशु की आँखे खुल पा रही हैं और सूजन सिर्फ आँखों की पलकों  में है तो यह सामान्य सूजन है। यदि पलकों के आस-पास भी सूजन है और आँखे खुल पा रहीं हैं तो यह सामान्य से ज्यादा है। अगर आँखों के आस-पास की त्वचा में सूजन हैं और आँखें नहीं खुल पा रहीं हैं तो यह गंभीर है इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह लें।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी