Benefits of Water Fasting: तेजी से वजन घटाने के लिए कर रहे हैं वाटर फास्टिंग तो इन बातों का रखें ध्यान

By मिताली जैन | Jul 29, 2024

आज के समय में लोग हर चीज कम समय में हासिल कर लेना चाहते हैं, फिर चाहे वह उनकी फिट बॉडी ही क्यों ना हो। जो लोग अपने ओवरवेट के कारण परेशान हैं, वे कम समय में ज्यादा से ज्यादा वजन कम करने के लिए तरह-तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। इनमें से एक वाटर फास्टिंग भी है। चूंकि इस फास्टिंग के दौरान सिर्फ पानी पिया जाता है, इसलिए आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है। वाटर फास्टिंग से एक दिन में आप एक से दो किलो तक आसानी से वजन घटा सकते हैं। कम समय में तेजी से वजन कम करने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, जब आप वाटर फास्टिंग करते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-


डॉक्टर से करें कंसल्ट

अगर आप पहली बार वाटर फास्टिंग कर रहे हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप डॉक्टर से कंसल्ट अवश्य करें। चूंकि इसमें मुख्य रूप से पानी का सेवन ही किया जाता है, इसलिए यह डाइट हर किसी के लिए सही नहीं मानी जाती है। खासतौर से, बच्चों, बूढ़े व्यक्ति व प्रेग्नेंट महिला को यह डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको कोई बीमारी है या आप किसी तरह की दवाओं को ले रहे हैं, तो एक बार हेल्थ केयर एक्सपर्ट से विचार-विमर्श अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: Monsoon eye health tips: मानसून में इस तरह से करें आंखों की देखभाल, एक्सपर्ट ने बताए ये 10 तरीके

करें तैयारी

वाटर फास्टिंग करना इतना आसान नहीं होता है, इसलिए आपको पहले अपने शरीर को इसके लिए तैयार करना होता है। आप वाटर फास्टिंग शुरू करने से कुछ दिन पहले कैफीन, चीनी और प्रोसेस्ड फूड आइटस का सेवन धीरे-धीरे कम करें, जिससे आपके लिए फास्टिंग करना आसान हो सके।


हाइड्रेटेड रहें

वाटर फास्टिंग के दौरान तो आपको अपना वाटर इनटेक बढ़ाना होता ही है, लेकिन इसके अलावा फास्टिंग शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड हैं। इससे आपको फास्टिंग के दौरान सिरदर्द, चक्कर आना व ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं की शिकायत कम होती है।


ना करें इंटेंस एक्टिविटी

वाटर फास्टिंग के दौरान आपका शरीर कैलोरी इनटेक नहीं कर रहा होता है, इसलिए इस दौरान आप किसी भी तरह की इंटेंस एक्टिविटी या वर्कआउट को करने से बचें। अगर आप चाहें तो वॉकिंग, योग और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटीज को कर सकते हैं।


- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup में Team India का अजेय रथ, Namibia को हराकर बनाया लगातार 10वीं जीत का World Record

Heart Attack का खतरा होगा कम, नसों में जमा Bad Cholesterol साफ करेगा यह खास लहसुन

Ranveer Singh और Rohit Shetty को पुलिस कंप्लेंट पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नई धमकी मिली

बांग्लादेश में बीएनपी की भारी जीत से भारत के लिए सियासी निहितार्थ