Bharwa Karela Recipe: भरवा करेला बनाते समय इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेगा परफेक्ट टेस्ट

By मिताली जैन | Aug 04, 2024

करेले का नाम सुनकर अधिकतर लोग टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाते हैं। यह सच है कि करेला कड़वा होता है और इसलिए लोग इसे खाने से बचते हैं। जबकि इसे वास्तव में सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप करेले को एक टेस्टी तरीके से खाने का मन बना रहे हैं तो ऐसे में भरवा करेला बनाना अच्छा विचार हो सकता है। आप इसे अपनी थाली में साइड डिश के रूप में शामिल कर सकते हैं। वहीं, कुछ लोग तो सिर्फ भरवा करेले से भी रोटी खाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर टेस्टी भरवा करेला बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो भरवा करेला बनाते हुए आपके बेहद काम आएंगे-

भरवा करेले का टेस्ट काफी अच्छा आए, इसके लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप सही करेले का चयन करें। भरवा करेले बनाने के लिए आप हमेशा मीडियम साइज के सख्त और कम दाग वाले ताजे करेले चुनें। ताजे करेले का टेक्सचर अच्छा होता है और कड़वाहट कम होती है, जिससे यह अधिक टेस्टी बनता है।  

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर खजूर और सेब की खीर, नोट करें आसान रेसिपी

कड़वाहट करें कम 

करेले में अगर कड़वाहट हो तो पूरा स्वाद ही खराब हो जाता है। इसलिए, करेले की कड़वाहट को कम करने के लिए खुरदुरे छिलके को हल्के से खुरचें और करेले को नमक वाले पानी में लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक भिगोएँ। भिगोने के बाद उन्हें धीरे से निचोड़ें। नमक और भिगोने से कड़वाहट कुछ हद तक कम हो जाती है, जिससे करेले ज़्यादा स्वादिष्ट बनते हैं।

सही तरह से पकाएं

भरवा करेलों को हमेशा मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें। आप इसे तब तक तलें जब तक वे समान रूप से भूरे न हो जाएं। इसके बाद आप इन्हें ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं। अगर आप चाहें तो भरवा करेलों को ओवन में भी बेक कर सकते हैं। करेले को शैलो फ्राई करने से करेले बाहर से कुरकुरे लगते हैं, जबकि ढककर धीमी आंच पर पकाने से वे पूरी तरह पक जाते हैं और सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम