इडली डोसा बैटर को खट्टा होने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

By मिताली जैन | Mar 13, 2025

साउथ इंडियन फूड हम सभी को खाना काफी अच्छा लगता है। अमूमन लोग इसे घर पर बनाते हैं। यकीनन इडली और डोसा जब घर पर बनाकर खाया जाए तो उसकी बात ही कुछ और होती है। लेकिन अक्सर यह देखने में आता है कि इसका बैटर खट्टा हो जाता है खासकर गर्मी के मौसम में। ऐसे में इडली व डोसा का वह टेस्ट नहीं आता है। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर इस बैटर को खट्टा होने से बचा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2025 Recipes: इस होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर इसे खाएंगे, नोट करे रेसिपी

बहुत ज्यादा ना करें फरमेंट

इडली डोसा बैटर को फरमेंट करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन इसे ओवर फरमेंट करने से उसमें खट्टापन आ सकता है। चूंकि, गर्मियों में बैटर सर्दियों की तुलना में तेज़ी से फरमेंट होता है। इसलिए, इसे बहुत ज़्यादा देर तक बाहर रखने से यह बहुत ज़्यादा खट्टा हो जाएगा। गर्मी के मौसम में आप इसे 6-8 घंटे फरमेंट कर सकते हैं, जबकि ठंड के दिनों में 10-15 घंटे तक इसे फरमेंट किया जा सकता है।

सही समय पर फ्रिज में रखें

जब बैटर अच्छी तरह से फरमेंट हो जाए, तो इसे तुरंत फ्रिज में रख दें। बैटर के फरमेंट होने पर इसकी मात्रा दोगुनी हो जाए और इसमें बुलबुले बन जाएंगे। अगर इसे फरमेंट होने के बाद भी बाहर रखा जाता है, तो ऐसे इसका स्वाद खट्टा हो जाएगा।   

सेंधा नमक का करें इस्तेमाल 

इडली डोसा बैटर बनाते समय सेंधा नमक का इस्तेमाल करना काफी अच्छा रहता है। यह फरमेंटेशन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही साथ, घोल को लंबे समय तक ताज़ा रखता है। फरमेंटेशन के दौरान कभी भी आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह प्रोसेस को स्लो कर सकता है लेकिन इससे बाद में खट्टापन हो सकता है।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग