सूजी, मैदे और बेसन को कीड़े लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Jan 01, 2022

सूजी, मैदे और बेसन से बानी डिशेज खाने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन इन्हें लंबे समय तक स्टोर करना काफी कठिन है। इन सभी चीज़ों में बहुत जल्दी कीड़े लगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हमें सूजी या मैदे के पूरे पैकेट को फेंकना पड़ता है। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको सूजी, बेसन या मैदे में कीड़े लगने से बचाने के उपाय बताने जा रहे हैं -

इसे भी पढ़ें: किचन में इस्तेमाल होने वाली ये चीज़ें कभी नहीं होती एक्सपायर, ना करें फेंकने की भूल

तेजपत्ता या नीम के पत्ते का इस्तेमाल करें 

सूजी या मैदे में लगे कीड़ों को दूर करने के लिए आप तेजपत्ते या नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सूजी, मैदा या बेसन के डिब्बे में तेजपत्ते या नीम के पत्ते डाल कर रख दें। इससे इन चीज़ों में कीड़े नहीं लगेंगे और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे। 


एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें  

अगर आप सूजी, बेसन या को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इन्हें इनके पैकेट से निकालकर किसी दूसरे पैकेट या डिब्बे में शिफ्ट कर लें। बेटर होगा कि आप इन्हें किसी कांच या मेटल के एयरटाइट कंटेनर में रखें। ऐसा करने से आप इन चीज़ों को कीड़े लगने से बचा सकते हैं। 


रेफ्रिजरेट करें 

अगर आप सूजी, मैदा या बेसन को लंबे समय तक रखना चाहते हैं तो उन्हें फ्रीज में रेफ्रिजरेट करके रख दें। ऐसा करने से इनमें कीड़े लगने की समस्या नहीं आएगी और आप इन्हें लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे। 


भूनकर रख दें 

अगर आप सूजी, बेसन या मैदे को कीड़े लगने से बचाना चाहते हैं तो इन्हें हल्का सा भूनकर किसी डिब्बे में बंद करके रख दें। ऐसा करने से इनमें कीड़े नहीं  खराब होने या इनमें कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। कढ़ाई में भूनकर इन सामग्रियों को कई दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: बाजार से यीस्ट क्यों लाना, जब घर पर ही बना सकते हैं आप

पुदीने की पत्तियां रखें 

सूजी, बेसन या मैदे में कीड़े लगने से बचाने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी एक कारगर उपाय है। इसके लिए सूजी, मैदा या बेसन के डिब्बे में पुदीने की सूखी पत्तियों को डाल कर रख दें। इससे इन चीज़ों में कीड़े नहीं लगेंगे और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे। 

तेज धूप में रखें 

सूजी, बेसन या मैदे में लगे कीड़ों को भगाने का सबसे आसान उपाय है कि आप उन्हें धूप में रख दें। इसके लिए इन्हें अच्छी तरह से छान लें और तेज धूप में कम से कम 2 से 3 घंटे रख दें। ऐसा करने से सारे कीड़े खत्म हो जाएंगे।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत