कपड़ों पर लगे दागों से न हों परेशान, विनेगर की मदद से करें साफ

By मिताली जैन | Aug 27, 2019

जरा सोचिए कि आप बेहद मन से कोई डेस खरीदकर लाएं और जब आप उसे पहली बार पहनें और उस पर दाग लग जाए तो आपको कैसा लगेगा। यकीनन इससे बुरा शायद कुछ और न हो। अगर कपड़ों पर दाग लग जाते हैं तो वह आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में आपको समझ ही नहीं आता कि क्या करें। फेवरिट कपड़ों को न तो फेंकने का मन करता है और न ही आप उन्हें पहन सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप विनेगर की मदद से इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं− 

टमाटर के दाग

अक्सर टोमेटो केचप या टोमेटो सूप पीते हुए उसके दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। यह दाग आसानी से नहीं जाते। ऐसे में आप विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दाग को विनेगर में सोक करके रखें और उसके बाद कपड़े को वैसे ही धोएं, जैसा आप हमेशा धोते हैं। इसके बाद देखें कि दाग गायब हुआ है या नहीं। अगर नहीं तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। अंत में कपड़े को ड्रायर करें।

चाय के दाग

कपड़ों पर अक्सर चाय या कॉफी के दाग लग ही जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक तिहाई कप विनेगर लेकर उसमें दो तिहाई कप पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण में कपड़े को दाग वाली जगह से डुबोएं। इसके बाद आप कपड़े को बाहर सूरज की रोशनी में सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आप कपड़े को नार्मली धो दें।

पसीने के दाग

कुछ लोगों को न सिर्फ बहुत अधिक पसीना आता है, बल्कि उसके दाग भी कपड़ों पर नजर आते हैं। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर विनेगर व नमक डालें और रब करें। इसके बाद इसे सुखाने के लिए धूप में रख दें। अंत में आप कपड़े को धो लें।

इसे भी पढ़ें: पुरानी टी−शर्ट को फेंकने से पहले एक बार अवश्य पढ़ें यह लेख

मिट्टी के दाग

यह दाग अक्सर बच्चों के कपड़ों पर होते हैं और इन्हें हटाने में मम्मी काफी परेशान हो जाती हैं। अक्सर बच्चे पार्क में खेलते हुए कपड़ों पर मिट्टी लगा लेते हैं। इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए कपड़े को सीधे विनेगर में आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद आप कपड़े को धोएं। अगर आप आपको फिर भी कपड़ों पर मिट्टी के दाग नजर आ रहे हैं तो आप विनेगर और बेकिंग सोडा की मदद से एक पेस्ट तैयार करें और उसे ब्रश की सहायता से दाग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद कपड़ों को फिर से धोएं। अबकी बार दाग पूरी तरह से निकल जाएंगे।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Lakshmi Yojana: CM Rekha Gupta ने बांटे Approval Letters, Women Empowerment और CBDC मॉडल का विस्तृत विश्लेषण

UP Elections से पहले SP का बड़ा दांव, Dimple Yadav ने किया स्त्री सम्मान का ऐलान: हर साल देंगे 40 हजार

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा