संतरा खाकर छिलका क्यों फेंकना, जब यह रख सकता है आपकी स्किन का ख्याल

By मिताली जैन | Oct 22, 2021

ठंड का मौसम आते ही लोग बड़े चाव से संतरा खाते हैं। विटामिन सी युक्त संतरा ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है। हालांकि, यह देखने में आता है कि लोग संतरा खाकर उसका छिलका बाहर फेंक देते हैं। जबकि संतरे के साथ-साथ उसका छिलका भी बहुत काम का होता है। अगर आप चाहें तो एक भी पैसा खर्च किए बिना महज इन संतरों के छिलकों की मदद से अपनी स्किन का बेहद अच्छी तरह ख्याल रख सकती हैं। बस, आपको इतना करना है कि आप संतरे के छिलके को अच्छी तरह से सुखा लें और फिर उसे पीसकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद, आप इस पाउडर की मदद से अपनी स्किन की केयर कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको संतरे के छिलके को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-

संतरे के छिलके का पाउडर एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है जो स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाओं को पुनः उत्पन्न करने में मदद कर सकता है। इसलिए, आप इसकी मदद से एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए, आप एक कटोरी में 2 से 3 बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालें और 2 बड़े चम्मच चीनी और नारियल के दूध को मिलाकर दरदरा पेस्ट बना लें। अब, पहले अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट से अपने चेहरे पर लगाकर हल्के से साफ़ करें और फिर चमकदार और साफ़ त्वचा का अनुभव करने के लिए इसे धो लें।

बनाएं फेस पैक

अगर आप अपनी स्किन में चमक लाना चाहते हैं या फिर टैनिंग को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप फेस पैक बनाकर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए, आप 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं और इसमें चंदन पाउडर मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। अंत में, इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह फेस पैक एक्ने और ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह लगाएँ बालों में अंडा, मिलेंगे सिल्की और काले-घने बाल

बनाएं फेस वाश

संतरे के छिलके के पाउडर और गुलाब जल आपकी स्किन को क्लीन करने में मदद करता है। विटामिन सी कोलेजन और इलास्टिन भी बनाता है जो त्वचा को टाइटन करता है। यह फेस वॉश एक्ने पर भी बेहद अच्छी तरह काम करता है। इसके लिए, आप 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में 3 से 5 बूंद गुलाब जल मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर उसके बाद अपनी स्किन को धो दें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई