सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज में दम पुख्त बिरयानी देखकर आ गया मुंह में पानी, तो अब जान लें इसे बनाने के जरूरी टिप्स

By मिताली जैन | Feb 27, 2025

हाल ही में सान्या मल्होत्रा की फिल्म मिसेज रिलीज हुई और यह फिल्म हर कोई बेहद पसंद कर रहा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा को डिलिशियस दम पुख्त बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया है। उसे देखकर यकीनन आपके मुंह में भी पानी आ गया होगा और अब आप भी उसे खाने का मन बना रहे होंगे। ऐसे में अगर आप भी घर पर दम पुख्त बिरयानी बनाना चाहते हैं तो उसे परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Leftover Dal Recipes: रात की बची दाल से बच्चों के लिए बनाएं 2 टेस्टी ब्रेकफास्ट, बेहद आसान है रेसिपी

सही चावल और मीट का करें चयन

दम पुख्त बिरयानी बनाने के लिए लंबे दाने वाले बासमती चावल का इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि पुराना चावल सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह फूला हुआ रहता है और गूदा नहीं बनता। चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट के लिए भिगोएं। इससे चावल अच्छी तरह से पकता है और टूटने से बचता है। वहीं मीट के लिए मटन सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि यह दम पर पकाने से बहुत नरम हो जाता है। लेकिन अगर आप चिकन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे कम समय के लिए पकाएं, नहीं तो यह सूख सकता है।

सही तरह से करें मैरिनेशन 

मीट का सही तरह से मैरिनेशन बहुत अधिक मायने रखता है। मीट को कम से कम 4-6 घंटे के लिए मैरिनेट करें, या हो सके तो रात भर के लिए। मैरिनेशन के लिए दही, तले हुए प्याज़, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस इस्तेमाल करें। थोड़ा सा सरसों का तेल या घी डालें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।

प्रो की तरह करें लेयरिंग

दम पुख्त बिरयानी बनाते समय उसकी सही तरह से लेयरिंग करना भी उतना ही जरूरी है। सबसे पहले  हमेशा भारी तले वाले बर्तन या हांडी का इस्तेमाल करें ताकि वह जले नहीं। साथ ही, पहली परत डालने से पहले नीचे घी लगा लें। पहले मैरिनेट किया हुआ मीट, फिर उबले हुए चावल, फिर तले हुए प्याज, पुदीना, धनिया, केसर मिला हुआ दूध और थोड़ा सा घी डालें। जब तक सारी सामग्री इस्तेमाल न हो जाए, तब तक यही दोहराते रहें। जलने से बचने के लिए सबसे ऊपर चावल होना चाहिए, मीट नहीं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान