Animal Fat in Tirupati Laddu: तिरुपति प्रसाद में जानवर की चर्बी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने किया कंफर्म

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध मंदिर में मिलने वाले लड्डू में मिलावट की बात सामने आई है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं में पशु वसा और मछली का तेल होने की पुष्टि लैब रिपोर्ट के जरिए हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार पर तिरुपति लड्डू बनाने में पशु वसा और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अब, पशु आहार और दूध उत्पादों के परीक्षण पर केन्द्रित एक निजी प्रयोगशाला एनडीडीबी की रिपोर्ट में तिरुपति मंदिर के लड्डू और अन्नदानम के सैम्पल की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री नायडू ने तिरूपति के लड्डू में पशु चर्बी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में तिरुपति लड्डू चढ़ाया जाता है। मंदिर का संचालन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है। नायडू ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की एक बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि यहां तक ​​कि तिरुमला लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाया गया था। उन्होंने घी की जगह पशु चर्बी का इस्तेमाल किया था। मुख्यमंत्री नायडू ने हालांकि कहा कि अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है,जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप