By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने दो आउटसोर्स कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जब एक वीडियो सामने आया जिसमें वे पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार अलीपिरी के पास कथित तौर पर मांसाहारी भोजन करते दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो में कर्मचारियों को तिरुमाला की सीढ़ियों पर मांस खाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद, तिरुमाला टू टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। टीटीडी ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि कर्मचारी रामास्वामी और सरसम्मा को पवित्र पर्वत के नियमों का उल्लंघन करने के कारण सेवा से हटा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश धर्मार्थ एवं बंदोबस्ती अधिनियम की धारा 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का एक समूह तिरुमला के रामबगीचा बस स्टैंड के पास अंडा बिरयानी खाते हुए पकड़ा गया था। सतर्कता अधिकारियों द्वारा उनके भोजन में अंडे की मौजूदगी की पुष्टि के बाद उन्हें चेतावनी जारी की गई थी।