Titan का बंपर मुनाफा, Q4 Results में 35% उछला Net Profit, निवेशकों की हुई चांदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2026

आभूषण एवं घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35.36 प्रतिशत बढ़ाकर 1,179 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 871 करोड़ रुपये रहा था। टाइटन ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 48.28 प्रतिशत बढ़कर 20,607 करोड़ रुपये हो गई।

एकीकृत बिक्री 34.4 प्रतिशत बढ़कर 76,797 करोड़ रुपये हो गई। कुल आय 44.62 प्रतिशत बढ़कर 88,136 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय चावला ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 टाइटन के लिए ऐतिहासिक रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 40 वर्षों में पहली बार 50,000 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद अगले 25,000 करोड़ रुपये की वृद्धि सिर्फ एक वर्ष में हासिल कर ली।’’ कंपनी ने एक अलग सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 15 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor ने 65 करोड़ के बांद्रा घर को Sridevi की यादों से सजाया

15 August Fashion Guide: तिरंगे के रंगों से हटकर पहनें Pastel Shades की साड़ियां, मिलेगा प्रोफेशनल लुक

Sukhbir Singh Badal पर Nanded में जानलेवा हमला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM घायल

Mitchell Starc ने तोड़ा Rangana Herath का रिकॉर्ड, बने सबसे सफल बाएं हाथ के Test गेंदबाज