पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ भयानक हिंसा का खेला, गृह मंत्रालय ने मांगी CM से रिपोर्ट

By रेनू तिवारी | May 03, 2021

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की  हिंसा में 9 लोगों की जान जा चुकी हैं। 2 मई को शुरू हुई हिंसा 3 मई तक भी नहीं रुकी है। लगातार हिंसा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले पर गृह मंत्राललय ने संज्ञान लिया है और पश्चिम बंगाल सरकार से मामले की रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने चुनाव परिणाम के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर की गई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब  करने के लिए कहा है।

 

टीएमसी नेताओं ने कहा कि उनका किसी हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है और लोगों से शांति बनाए रखने और कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।नटबारी में, भाजपा उम्मीदवार मिहिर गोस्वामी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने उत्तर बंगाल के नताबारी से मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता रवींद्रनाथ घोष को हराकर चुनाव जीता। आरामबाग के एक भाजपा पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई, जहाँ पार्टी के उम्मीदवार मधुसूदन बाग ने टीएमसी के सुजाता मोंडल को लगभग 7,100 मतों से हराया। सिउरी में, एक भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और स्थानीय पार्टी नेता के ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू

Dadasaheb Phalke Award के लिए चुने गए Anant Nag, पीएम मोदी द्वारा चयन प्रणाली बदलने पर जताया आभार