UP में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी TMC, अखिलेश यादव के लिए इस दिन रैली करेंगी ममता बनर्जी

By अनुराग गुप्ता | Jan 18, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बदलते समीकरणों के बीच में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का साथ मिला है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए वोट मानते हुए दिखाई देंगी। दरअसल, सपा 8 फरवरी को एक वर्चुअल रैली करने वाली है और इस रैली को ममता बनर्जी संबोधित करेंगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बताया कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। इस दौरान वो अखिलेश यादव के लिए लखनऊ और वाराणसी में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि टीएमसी और ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सीटें अखिलेश यादव को अपना समर्थन दिया है।

इसे भी पढ़ें: सपा क्या किसी भी दल के साथ नहीं गली चंद्रशेखर की दाल ! अकेले चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी लखनऊ में वर्चुअल रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल प्रचार करेंगी। माना जा रहा था कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव के साथ सार्वजनिक रैली करेंगी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से चुनाव आयोग ने रैलियों पर पाबंदी लगा दी। इसके चलते अब वर्चुअल माध्यम से नेता मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Imran Khan की पार्टी के मार्च से पहले Islamabad में दो महीने के लिए धारा 144 लागू

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात