TMC का अमित शाह पर तंज, कहा- मालदा का भाषण उनकी बेचैनी दर्शाता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में अमित शाह के भाषण को “तथ्यों के लिहाज से कमजोर और शब्दों के लिहाज से घटिया स्तर” का था। पार्टी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भगवा दल बेचैन हो गया है और उसे यह अहसास हो गया है कि सत्ता में उसके गिनती के कुछ दिन बचे हैं। 


यह भी पढ़ें: महागठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना और निजी हित साधना है: अमित शाह

तृणमूल कांग्रेस ने कहा, “कुछ कह रहे हैं वे हताश हैं, कुछ कह रहे हैं वे पागल हो गए हैं...या फिर यह दोनों का सम्मिश्रण है?” इससे पहले शाह ने मालदा में एक रैली के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत की, जहां उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से हटाने की बात कही। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी