ममता दीदी की पार्टी पर बरसे केजरीवाल, बोले- एक प्रतिशत भी नहीं है वोट शेयर

By अनुराग गुप्ता | Dec 22, 2021

पणजी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पणजी में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से टीएमसी सरकार के पास एक प्रतिशत वोट शेयर भी नहीं है। वो पार्टी 3 महीने पहले गोवा में आई है और ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है। लोकतंत्र के लिए आपको जनता के बीच काम करना पड़ता है। आपकी नजरों में टीएमसी ऊपर होगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो रेस में कही खड़े भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण अगले साल मई तक बढ़ाने का फैसला किया: केजरीवाल 

केजरीवाल ने सुनाया मंत्री को हटाने का किस्सा 

इस दौरान केजरीवाल ने अपने मंत्री को 3 घंटे के भीतर हटाए जाने का भी किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो उसके 3-4 महीने के बाद मेरे फोन पर किसी एक व्यक्ति का वाइस मैसेज आया। उसमें मेरे फूड मिनिस्टर और राशन डीलर के बीच की बातचीत रिकॉर्ड थी। जिसमें फूड मिनिस्टर ने राशन डीलर से 5 लाख रुपए की मांग की थी। मैंने 3 घंटे के भीतर फूड मिनिस्टर को हटा दिया और सीबीआई को मामला सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है 70 साल की राजनीति में इतना त्वरित एक्शन अपने मंत्री के खिलाफ कभी हुआ होगा।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ