'बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय' का नारा TMC की दृष्टि से खाता है मेल: बंगाल की मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उसका चुनावी नारा- ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ (बंगाल चाहता अपनी बेटी का शासन)- पार्टी की दृष्टि एवं विभिन्न मंचों पर महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व के लिए की जा रही कोशिशों से मेल खाता है। राज्य सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ पार्टी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा तृणमूल सरकार ममता बनर्जी के नेतृत्व में है और सत्ता में आने के बाद पंचायत स्तर पर महिलाओं का आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी और समावेशी विकास की भागीदारी के बीच जनादेश की जंग है: नकवी 

मंत्री ने कहा कि तूणमूल ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ पार्टी का चुनाव अभियान ‘ बांग्ला निजेर मेयेकेई चाय’ तृणमूल द्वारा सभी स्थानों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बेहतर करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों से मेल खाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi CAPF Deployment | दिल्ली में बड़े बवाल की आशंका! दिल्ली पुलिस ने की 20 अक्टूबर तक CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, छावनी में तब्दील होगी राजधानी

Uttarakhand High Court का निर्देश, तीन महीने में खेल मैदानों और पार्कों की सूची अधिसूचित करे सरकार

World Economic Outlook | सुस्ती के दौर में भी सुपरफ़ास्ट भारतीय अर्थव्यवस्था! IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

Rahul Gandhi High Tea meeting | दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, शाम 4 बजे राहुल गांधी के घर पर हाई टी, वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की अगली चाल