TMC नेता अभिषेक ने डीए मामले में Bengal सरकार के कर्मचारियों की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों पर तंज कसते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने शु्क्रवार को कहा कि वित्तीय रूप से संकटग्रस्त राज्य प्रशासन को जो लोग ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। कर्मचारियों के कई संगठनों की ओर से एक दिवसीय हड़ताल की अपील के तहत प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं के द्वार के सामने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग को लेकर धरना दिया।

अभिषेक ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को देय धनराशि को निलंबित कर दिया है। विभिन्न परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल का बकाया 1.15 लाख करोड़ रुपये है। भाजपा सरकार ने केवल हमारे राज्य के लिए रकम जारी करना बंद कर दिया है, क्योंकि भाजपा वर्ष 2021 का विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रही।’’ बनर्जी के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि डीए हर राज्य कर्मचारी का एक वैध अधिकार है। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों को हम अपना पूरा समर्थन देते हैं। राज्य सरकार क्लबों और उत्सवों पर धन खर्च कर सकती है, लेकिन बकाया भुगतान करने के लिए इसके पास धन नहीं है।

प्रमुख खबरें

Shimla-Manali को भूल जाइए! इस गर्मी Meghalaya की इन Offbeat जगहों पर मिलेगा जन्नत सा एहसास

MI से हार के बाद निराश दिखे Shreyas Iyer, बोले- नॉकआउट के लिए अब दोनों मैच जीतने होंगे

Fuel Price Hike पर भड़की TMC, Suvendu Adhikari से पूछा - क्या हुआ तेरा वादा?

Flight Ticket Price: एक ही रूट का किराया 8000 और 18000 क्यों? Supreme Court ने सरकार से मांगा जवाब