प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को TMC नेता ने बताया कसाई, बीजेपी ने बयान का वीडियो जारी कर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलकाता में एक मेडिकल कॉलेज के अंदर एक महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या का विरोध करने वाले जूनियर डॉक्टरों की तुलना कसाईयों से करने वाली कथित टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता लवली मैत्रा पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया पर लवली मैत्रा के भाषण का एक वीडियो पोस्ट किया और उनकी टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने पूछा कि क्या बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेता को बर्खास्त करेगी या आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की तरह कथित तौर पर उनका बचाव करेगी।

इसे भी पढ़ें: Kolkata doctor case: रेप...अब सीधे होगी फांसी? बंगाल विधानसभा में अपराजिता बिल पेश

टीएमसी नेता ने दी सफाई

मैत्रा को अपनी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। डॉक्टर भगवान हैं, गरीब लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। लेकिन, जिस तरह से वे विरोध कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उन्हें डॉक्टरों के अलावा और कुछ नहीं कहा जाएगा। वे लालबाजार क्यों जा रहे हैं, सीबीआई क्यों नहीं? हम भी मृत्युदंड चाहते है। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर