TMC नेता डेरेक ओब्रायन का बयान, कहा- उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हों लोकसभा चुनाव

By रितिका कमठान | Mar 19, 2024

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 19 मार्च को मांग की है कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अगर लोकसभा चुनाव नहीं करवाए गए तो भाजपा लोकतांत्रित संस्थानों को तबाह करने की कोशिशों में जुट जाएगी। डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस संबंध में पोस्ट भी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग (ईआईसी) जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?” ओब्रायन ने कहा, “निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम उच्चतम न्यायालय की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।” ईसीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया है और इस पद पर विवेक सहाय को नियुक्त करने को कहा है जिन्हें आयोग ने एक बार निलंबित कर दिया था। टीएमसी ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है। आयोग के फैसले की वजह से सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। भाजपा ने आयोग के फैसले का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त