Delhi में हैं TMC नेता मुकुल रॉय! बेटे ने दर्ज कराई उनके लापता होने की शिकायत

By अंकित सिंह | Apr 18, 2023

तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय कल शाम अजीबोगरीब परिस्थितियों में दिल्ली पहुंचे। दूसरी ओर उनके परिवार ने दावा किया कि हवाईअड्डे से बाहर आने तक उनका पता नहीं चल पाया था। टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के बेटे ने दावा किया कि उनके पिता लापता हो गए थे और सोमवार देर शाम से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे ने उनके लापता होने की शिकायत कोलकाता के NSCBI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन दर्ज कराई है। पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु ने बताया कि उनके पिता सोमवार देर शाम से ''लापता'' हैं।

इसे भी पढ़ें: क्राउडफंडिंग दुरुपयोग मामला: SC ने TMC नेता साकेत गोखले को दी जमानत

एक करीबी सहयोगी ने कहा, 'फिलहाल हमें पता है कि उन्हें रात करीब नौ बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरना था। लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।' तृणमूल में पूर्व नंबर दो रहे रॉय, ममता बनर्जी के साथ मतभेदों के बाद 2017 में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव जीता। बाद में, कई तृणमूल दलबदलुओं के पार्टी में लौटने के बाद, रॉय भी अपने बेटे के साथ अपनी पूर्व पार्टी में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप