TMC विधायक बिस्वाजीत दास ने 12 काउंसलरों के साथ थामा BJP का दामन

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2019

कोलकाता। डॉक्टरों के साथ विवाद सुलझने और हड़ताल समाप्त होने में कुछ ही घंटे बीते थे कि ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लग गया। तृणमूल कांग्रेस के बोंगन से विधायक बिस्वजीत दास, 12 टीएमसी पार्षद और कांग्रेस प्रवक्ता प्रसनजीत घोष के साथ भाजपा नेताओं कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। आज ही ममता बनर्जी ने एक-एख कर पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होते नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘‘धोखेबाजों’’ का स्थान ‘‘समर्पित सदस्यों’’ को देंगी और जो लोग ‘‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जाएं।

ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को ‘‘लालची और भ्रष्ट’’ बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी ‘‘कचरा बटोर रही है।’’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लगातार टूट का सिलसिला जारी है। परिणाम के बाद से ही पार्टी के तीन विधायकों और पांच स्थानीय निकाय के ज्यादातर पार्षदों के भाजपा में शामिल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

सबसे युवा डेब्यूटांट Vaibhav Sooryavanshi के लिए अलग ड्रेसिंग रूम क्यों? जानें ICC का खास नियम

जिगरी दोस्त रूस के सामने भारत को खड़ा करने की थी प्लानिंग, लेकिन मोदी...ट्रंप ने क्या खुलासा कर दिया

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर