TMC ने दिलीप घोष के खिलाफ पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के खिलाफ उनके बयान, सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को ‘कुत्तों की तरह गोली मारी गई’, को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने दो पुलिस शिकायतें दर्ज कराई हैं।घोष के खिलाफ ये शिकायतें नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों में दर्ज कराई गई हैं।  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने घोष की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

मलिक ने कहा, ‘‘आम जन डर के साये में रह रहे हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि घोष उनकी हत्या कर सकते हैं या उन्हें गोली मार सकते हैं। इसलिए एक पुलिस शिकायत उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा पुलिस थाने में दर्ज की गई है, जिसे प्राथमिकी के तौर पर लिया जा रहा है।’’ दूसरी पुलिस शिकायत नदिया जिले के रानाघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने दर्ज कराई है।  नदिया जिला पुलिस ने कहा, ‘‘हमें शिकायत प्राप्त हुई है। हम इस पर गौर कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि घोष ने नदिया जिले में रविवार को एक जनसभा में यह कह कर विवाद छेड़ दिया कि ‘सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को भाजपा शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोली मारी गई’।घोष के इस बयान की उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियोंऔर उनकी खुद की पार्टी के नेताओं ने आलोचना की। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra