बाबुल सुप्रियो को TMC ने बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता, ममता बनर्जी के प्रति विधायक ने जताया आभार

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसको लेकर बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का आभार जताया है। अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि एआईटीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की शानदार टीम में मुझे नियुक्त/शामिल करने के लिए माननीय ममता दीदी और अभिषेक का तहे दिल से आभार। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे निभाने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: क्या महुआ मोइत्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी TMC? पार्टी सांसद सौगत रॉय ने दिया जवाब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुप्रियो को पिछले साल केंद्रीय मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था। वह इस साल बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर राज्य विधानसभा पहुंचे। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दो बार भाजपा के टिकट पर आसनसोल संसदीय सीट से जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी