टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने बेची चाय, एक कप की कीमत बताई 15 लाख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने रविवार को एक चायवाले की भूमिका निभाई और प्रतीकात्मक रूप से एक कप की कीमत 15 लाख रुपये बतायी। राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री, मित्रा ने इसके जरिये तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के उन आरोपों की ओर इशारा किया कि नरेंद्र मोदी के 2014 के चुनावी वादे में हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा होने का वादा अभी बाकी है। कामरहाटी विधायक ने कहा कि उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक कार्यक्रम में इकट्ठे हुए लोगों को मुफ्त में चाय की पेशकश की, लेकिन पैसे देने के इच्छुक लोगों के लिए एक कप की कीमत 15 लाख रुपये रखी गई, विशेष रूप से मोदी जी के करीबी लोगों के लिए।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता