TMC विधायकों ने गाया 'राज्य गीत' तो BJP विधायक गाने लगे 'राष्ट्रगान', कुछ इस तरह हुई बंगाल विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2024

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र बृहस्पतिवार को ‘राज्य गीत’ बजाए जाने और भाजपा विधायकों द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने को लेकर हुए हंगामे के बीच शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन में प्रवेश करने के बाद अधिकारियों को राज्य बजट सत्र की शुरुआत से पहले राज्य गीत ‘‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’’ बजाने का निर्देश दिया। ‘राज्य गीत’ बजते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक खड़े हो गए और राष्ट्रगान गाने लगे। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राष्ट्रगान का अपमान किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब राज्य गीत बज रहा हो तो भाजपा द्वारा राष्ट्रगान गाना राष्ट्रगान का अपमान है।’’ भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रगान हमेशा किसी भी सरकारी कार्यक्रम या बजट सत्र की शुरुआत और अंत दोनों में गाया जाता है। पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले महीने एक अधिसूचना जारी कर बंगाली नव वर्ष के पहले दिन ‘पोइला बोइसाख’ को ‘राज्य दिवस’ और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ को ‘राज्य गीत’ घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

National Herald Case में फैसला आने के बाद प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए: खरगे