TMC सांसद Kalyan Banerjee के सिर में चोट, Hooghly में Police के सामने BJP पर लगाया हमले का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2026

 तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक पुलिस थाने के बाहर भीड़ द्वारा हमला किये जाने के कारण उनके सिर पर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपने के लिए वहां गए थे। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी इस कथित घटना के बाद श्रीरामपुर से सांसद के आवास पर गईं और भाजपा पर ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करने का आरोप लगाया। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर हुए हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक जिम्मेदार हैं।

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सिर पर चोट लगी और वह घायल हो गये। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस घटना के लिए भाजपा समर्थकों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कुछ पुलिस के सामने हुआ। मेरे सिर पर चोट लगी है और खून बह रहा है।’’ लोकसभा सदस्य ने पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘भाजपा प्रायोजित हमलों’’ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी। हिंसा की किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल्याण बनर्जी के आवास पर गईं। तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी की सांसद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सांसद के माथे पर पट्टी बंधी हुई थी।

पार्टी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘जो लोग यह मानते हैं कि हिंसा और धमकियों से हमें चुप कराया जा सकता है, तो उन्होंने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। हर हमला सत्य और न्याय के लिए लड़ने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। सत्य को दबाया नहीं जा सकता। हमें न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

ममता बनर्जी ने एक अलग पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने लगातार दो दिनों तक तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘कल भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी पर बेरहमी से हमला किया था। इन घटनाओं की खौफनाक वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। आज कल्याण बनर्जी भी भाजपा के सुनियोजित हमले का शिकार हुए। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर