दक्षिण दिल्ली में मीट की दुकानें बंद! मोइत्रा बोलीं- जब चाहे मीट खाने का अधिकार मुझे संविधान देता है

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

वैसे तो नवरात्रि का मौका चल रहा है। इसके साथ ही पाक महीना रमजान भी चल रहा है। पर्व-त्यौहार के इस मौके पर मीट को लेकर विवाद छिड़ता दिखाई दे रहा है। पहले मीट का विवाद कर्नाटक में हुआ। उसके बाद यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचा और अब दक्षिण दिल्ली तक आ चुका है। दरअसल, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्र में मीट की दुकानें नवरात्रि तक बंद करा दी है। इसको लेकर अव विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है।  अपने ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने साफ तौर पर लिखा, 'मैं दक्षिण दिल्ली में रहती हूं। संविधान मुझे अनुमति देता है कि मैं जब चाहूं मीट खा सकती हूं और दुकानदार अपना व्यापार आजादी से कर सकता है। पूर्ण विराम।' आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली में मेयर सुकेश आर्यन के आदेश के बाद मीट की दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसको लेकर अब दुकानदारों में नाराजगी है। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के मेयर ने कमिश्नर को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने कहा था कि 11 अप्रैल तक नवरात्रि है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की उपासना करते हैं और मंदिर जाते हैं। इन दिनों लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। कुछ लोग तो लहसुन-प्याज का भी इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने आगे लिखा कि मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन वर्जित रहता है। यही कारण है कि खुले में मीट बिकने से श्रद्धालु खुद को असहज महसूस कर रहे हैं और उनके धार्मिक भावनाओं और आस्था पर फर्क भी पड़ रहा है। इसके बाद से उन्होंने आगे बताया कि हमने फैसला लिया है कि दक्षिण एमसीडी में कोई भी मांस की दुकान नहीं खुलेगी। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट