टीएमसी सांसद शांतनु सेन राज्यसभा से सस्पेंड, आईटी मंत्री से पेपर छीनकर फाड़ा था

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, शांतनु सेन पर आरोप है कि उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके बयान के कागज छीन कर फाड़े थे। इसके बाद उनके खिलाफ राज्य सभा में प्रस्ताव आया। बताया गया है कि शांतनु सेन को एक दिन पहले के अशोभनीय आचरण के लिए राज्यसभा के मौजूदा सत्र में शेष समय के लिए निलंबित किया गया। हंगामे के बाद सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन में हो रहे घटनाक्रम से मैं बहुत व्यथित हूं। दुर्भाग्य से, सदन में मंत्री से कागज छीन ली गई और टुकड़े-टुकड़े कर दी गई और सदन की कार्यवाही एक नए स्तर पर आ गई। इस तरह की कार्रवाई हमारे संसदीय लोकतंत्र पर स्पष्ट हमला है। 

प्रमुख खबरें

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti