टीएमसी ने सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए किया नामित, हाल में ही छोड़ा था कांग्रेस

By अंकित सिंह | Sep 14, 2021

पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हुईं सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए नामित किया है। टीएमसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीएमसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी की दृष्टि हमारे समाज को और अधिक आगे करने में मदद करेगी। आपको बता दें कि हाल में ही चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों के लिए राज्य सभा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। पिछले महीने सुष्मिता देव ने अचानक कि कांग्रेस छोड़ दिया था। वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और अब उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का इनाम दिया जा रहा है।

टीमएसी के भविष्य के लिए ममता के पास शानदार दृष्टिकोण है: सुष्मिता देव

इसे भी पढ़ें: भवानीपुर उपचुनाव : ममता ने अचानक मस्जिद का दौरा किया, स्थानीय लोगों से बातचीत की

छोड़ा था कांग्रेस

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। सुष्मिता ने अपने त्यागपत्र में पार्टी छोड़ने के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही खुद को मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करती हूं जब मैं जनसेवा के अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही हूं तो आपकी शुभकामनाएं मेरे साथ होंगी।’’ वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये