मेरे साथ TMC के लोगों ने नग्न कर की मारपीट, राज्यपाल से बात करने के बाद कूचबिहार की घटना पर पीड़ुिता ने साझा किया अपना दर्द

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2024

कूचबिहार की घटना में पीड़ित महिला ने कहा कि मेरे साथ टीएमसी के लोगों ने मारपीट की है। नग्न कर मेरे साथ मारपीट की गई। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं भाजपा के साथ जुड़ी हुई हूं। राज्यपाल से बात करने के बाद आप न्याय को लेकर कितनी आश्वस्त हैं? इसके जवाब में पीड़ित महिला ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं।

इसे भी पढ़ें: दीदी का बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित, महिला पिटाई वीडियो पर नड्डा ने घेरा, TMC ने पूछा- क्या मणिपुर गए थे?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चार महिला विधायकों ने उत्तर दिनाजपुर जिले में एक युगल पर हमले और कूचबिहार में एक महिला को कथित रूप से प्रताड़ित करने की घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। आसनसोल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल और तीन अन्य विधायकों ने दोनों घटनाओं में शामिल लोगों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया, ताकि लोगों को इस तथ्य से अवगत कराया जा सके कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख