टीएमसी ने बीरभूम हिंसा जैसी उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और कहा कि इसने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भारतीय जनता पार्टी की मांग को बेअसर कर दिया। मोदी ने बुधवार को, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा को ‘‘जघन्य पाप’’ करार देते हुएइस पर दुख प्रकट किया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दिलाएगी। प्रधानमंत्री ने दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए बंगाल को हर मदद देने का वादा भी किया है। तृणमूल कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी साबित करती है कि उनका भी मानना है कि यह राज्य सरकार है, जिसे विषय की जांच करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी को विवेक अग्निहोत्री से कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए कहना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

उनकी बातों से सहमति जताते हुए राज्य में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल को बदनाम करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, बंगाल भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘बंगाल में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। राज्य सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। ’’ उल्लेखनीय है कि टीएमसी के एक पंचायत अधिकारी की हत्याके बाद मंगलवार तड़के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में आठ लोगों की जल कर मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Asian Games में Esha Singh, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते रजत पदक, भारत के कुल 43 मेडल

Jitiya Vrat पर बच्चों से कराएं ये 3 शुभ कार्य, मिलेगा निरोगी काया और दीर्घायु का वरदान

पेंडिंग Traffic Challan पर नहीं बनेगा RC, Fitness और PUC, Supreme Court ने दिए कई सुझाव