BJP को TMC का जवाब, अब तथ्य जुटाने के लिए 14 जुलाई को चार सदस्यों की टीम मणिपुर भेजेगी

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

इसे ईंट का जवाब पत्थर से माना जा सकता है। एक ओर जहां बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने पंचायत चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा और आतंकवाद की स्थिति की जांच के लिए चार सदस्यीय केंद्रीय टीम भेजने का फैसला किया है। तो वहीं इसके ठीक बाद ममता बनर्जी (टीएमसी) ने घोषणा की कि मणिपुर की स्थिति की जांच के लिए चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम का गठन किया गया है। जिसे एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। तृणमूल ने कहा, (टीएमसी ने घोषणा की) चार के संसदीय समूह में डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, कल्याण बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा की निंदा की, भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

भाजपा के चार सांसदों की समिति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को एक चार-सदस्यीय तथ्यान्वेषण समिति गठित की, जो पश्चिम बंगाल के उन क्षेत्रों का दौरा करेगी, जहां पिछले दिनों संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा हुई थी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके सदस्यों में सत्यपाल सिंह, सांसद राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं। सिंह, रॉय और वर्मा लोकसभा के सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश