TMC ने शाह के रोडशो में हिंसा के बाद चुनाव आयोग से मुलाकात का मांगा समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा एवं उसके कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों के दौरान बांग्ला लेखक एवं दार्शनिक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा गिराने के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विशाल रोड शो के दौरान पार्टी एवं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच कोलकाता की सड़कों पर जबर्दस्त झड़प हो गई थी। हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान तक ले गई। 

इसे भी पढ़ें: हिंसा के बाद बोलीं ममता, शाह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता

टीएमसी ने ट्वीट किया कि डेरेक ओब्रायन, सुखेंदु शेखर राय, मनीष गुप्ता, नदीमुल हक वाली तृणमूल संसदीय टीम कोलकाता में शाह के रोड शो के बाद बंगाल की संपदा पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात करना चाहती है। भाजपा के बाहरी गुंडों ने आगजनी की और विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा को तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS