काली पोस्टर विवाद: महुआ मोइत्रा के बयान से TMC ने किया किनारा, दिलीप घोष बोले- कानून करेगा अपना काम

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद से विवाद और बढ़ गया। दरअसल, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट में बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने फिल्म के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाएं जाने पर बयान देते हुए कहा कि मेरे लिए काली मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी है। उन्होंने कहा कि आपको अपनी देवी की कल्पना करने की स्वतंत्रता है। अप इस बयान के बाद से महुआ मोइत्रा की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। यही कारण है कि महुआ मोइत्रा के बयान से उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्री काली विवाद पर बोलीं ममता की पार्टी की सांसद, मेरे लिए काली मांसाहारी और मदिरा स्वीकार करने वालीं, पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं

दूसरी ओर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इसको लेकर कानून अपना काम करेगा। दिलीप घोष ने कहा कि जिसका जैसा लाइफस्टाइल, उसको वैसा ही दिखता है। उनको हर तरफ सिगरेट शराब ही दिखती है। भावनाएं आहत नहीं कर सकती। वहीं, शुभेंदु अधिकारी का भी बयान सामने आ गया है। बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने ममता बनर्जी से महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि कनाडा में रह रहीं भारतीय मूल की फ़िल्मकार लीना मणिमेकलाई द्वारा अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर में माँ काली का अपमान किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल