TMC प्रवक्ता ने किया बड़ा दावा, पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं शुभेंदु अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में वापसी के इच्छुक हैं क्योंकि भाजपा में उनका दम घुटने लगा है। घोष ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह उन लोगों की टिप्पणियों का जवाब नहीं देते, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी थे। 

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!