TMC ने हिंसा पर जारी गृह मंत्रालय की एडवाइजरी को सत्ता हथियाने का षडयंत्र करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सोमवार को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा गया गृह मंत्रालय का परामर्श विपक्ष शासित राज्यों में ‘‘सत्ता हथियाने की’’ चाल और ‘‘गहरा षड्यंत्र’’ है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने पत्र में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमीनी हकीकत जाने बिना या राज्य सरकार से रिपोर्ट लिए बिना निष्कर्ष निकाल लिया। 

इसे भी पढ़ें: बंग-भंग: BJP मना रही काला दिवस, गवर्नर त्रिपाठी PM मोदी से आज करेंगे मुलाकात

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारे पास यह मानने का कारण है कि यह राजनीतिक रूप से भाजपा के विरोधी दलों के शासन वाले राज्यों में सत्ता हथियाने के लिए चली गई चाल है। इतना ही नहीं, यह राज्य सरकार को बदनाम करने और अलोकतांत्रिक, अनैतिक तथा असंवैधानिक तरीकों से पश्चिम बंगाल का प्रशासन हथियाने के लिए रचा गया एक गहरा षड्यंत्र है।’’ उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को गत रविवार को परामर्श जारी कर राज्य में चुनाव के बाद से जारी हिंसा पर ‘गहरी चिंता’ व्यक्त की थी और उससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा था।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में खूनी जंग जारी, 3 BJP और 1 TMC कार्यकर्ता की मौत

इसके बाद रविवार रात पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके जवाब में एक पत्र लिखकर कहा था कि राज्य में स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’ है और उसकी कानून प्रर्वतन एजेंसियां नाकाम नहीं हुई हैं। यह परामर्श शनिवार को संदेशखाली में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में जारी किया गया था। भाजपा ने दावा किया है कि उसके पांच कार्यकर्ता मारे गए हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई