कोरोना के कारण अब प्रचार नहीं करेंगी ममता बनर्जी, अब होगी छोटी चुनावी सभाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभाएं आयोजित करेगी और वह उन जिलों में आयोजित रैलियों में छोटे-छोटे भाषण देंगी, जिनमें शेष तीन चरणों में मतदान होना है। बनर्जी ने एक टीवी चैनल से कहा कि वह राज्य के विभिन्न भागों में आम तौर पर दिए जाने वाले 50 मिनट से एक घंटे के भाषण में 20 मिनट या उससे अधिक समय की कटौती करेंगी ताकि लोगों को सभा में लंबे समय तक न रहना पड़े। उन्होंने कहा, हां, हमने अगले तीन चरणों में शहर में गली-कूचों में छोटी-छोटी सभाएं करने का निर्णय है। हम अब बड़ी-बड़ी सभाएं नहीं करेंगे। साथ ही मेरे भाषण भी काफी छोटे होंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान