पश्चिम बंगाल की मंत्री का दावा, तृणमूल कांग्रेस तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में करेगी वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया कि भाजपा कई राज्यों में अपना जनाधार खो रही है और ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगी। टीएमसी नेता और राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के संसदीय चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 39.70 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 2019 के आम चुनाव में यह बढ़कर 43.3 प्रतिशत हो गया। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने राजभवन जाकर राज्यपाल धनखड़ से की मुलाकात, जानिए इसका महत्व 

भट्टाचार्य ने भाजपा के पूरे भारत में समर्थन के दावे को नकारते हुए कहा कि पार्टी ने देश में 66 प्रतिशत विधानसभा सीटें खो दी हैं और केवल 12 राज्यों में स्पष्ट बहुमत हैं। पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान, नंदीग्राम हिंसा की 14वीं बरसी पर भूमि अधिग्रहण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत