नंदीग्राम में शुभेंदु के आगे दीदी फेल! सहकारी समिति के चुनाव में मात्र एक सीट पर जीत पाई TMC

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2022

बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को शुभेंदुअधिकारी द्वारा पराजित किए जाने के बाद बीजेपी को एक और बड़ी जीत हासिल हुई है। लंबे वक्त से तृणमूल के कब्जे वाली भेकुटिया सहराकी कृषि विकास समिति पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी ने ने सहकारी निकाय भेकुटिया समये कृषि समिति की 12 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की है। इस चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल को लगाया गया। तृणमूल को केवल एक सीट पर ही जीत मिल पाई।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में स्कूल की छत पर हुआ बम विस्फोट, जांच जारी

नंदीग्राम ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है, जिन्होंने तृणमूल को छोड़ दिया और 2021 के बंगाल चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हो गए। ममता बनर्जी ने राज्य का चुनाव जीता, तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं, जिस जिले ने बंगाल में सत्ता में उनकी वृद्धि में योगदान दिया वो उसी नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी से एक प्रतिष्ठा की लड़ाई हार गईं। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी